FIND

Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
टट्टी की आड़ में शिकार खेलना
(Tatti Ki Aad Mein Shikar Khelna)
छिपकर बुरा काम करना या कोई चाल चलना।
ख़ाक में मिलना
(Khak Mein Milna)
सब कुछ ख़त्म होना; बरबाद होना।
आसन देना
(Aasan Dena)
आदर-सत्कार करना।
नाच दिखाना
(Naach Dikhaana)
अजीब आचरण करना; हँसी कराना।
पेट सहलाना
(Pet Sahlana)
पेट पर हाथ फेर कर भूखे होने का इशारा करना।
मौन सम्मति
(Maun Sammati)
चुप रहकर सहमति व्यक्त करने की अवस्था या भाव।
अंटी ढीली करना
(Anti Dhili Karna)
जेब से पैसे निकालना।
नाम को मरना
(Naam Ko Marna)
यश प्राप्ति का प्रयत्न करना।
नाकों चने चबवाना
(Nakon Chane Chabvana)
बहुत परेशान करना।
पलक पाँवड़े बिछाना
(Palak Panvde Bichhana)
किसी का प्रेमपूर्वक स्वागत करना; किसी की उत्कंठापूर्वक प्रतीक्षा करना।
दिल ठिकाने होना
(Dil Dhikane Hona)
मन में शांति; संतोष अथवा धैर्य होना; चित्त स्थिर होना।
चुल्लू भर पानी में डूब मरना
(Chullu Bhar Pani Mein Dub Marna)
अत्यंत लज्जाजनक स्थिति में होना।
आँत कुलकुलाना
(Aant Kulkulana)
अत्यंत भूख लगना।
तशरीफ़ रखना
(Tashrif Rakhna)
विराजना; बैठना।
धूल उड़ाना
(Dhool Udana)
बदनामी करना या हँसी उड़ाना।
‌धर्म कमाना
(Dharm Kamana)
पूजा-पाठ करना; तीर्थ यात्रा पर जाना।
दिन को दिन रात को रात न समझना
(Din Ko Din Raat Ko Raat Na Samajhna)
कोई काम करते समय अपने आराम का ध्यान छोड़ देना।
कान फूँकना
(Kaan Funkna)
दीक्षा देना; सिखाना।
अनर्थ कर देना
(Anarth Kar Dena)
ऐसा काम करना जिसका परिणाम भयावह हो या हो सकता हो।
रुपए खरे होना
(Rupe Khre Hona)
रुपए मिलने का निश्चय होना।
घर का भेदी लंका ढाए
(Ghar Ka Bhedi Lanka Dhaye)
आपसी फूट के कारण भेद खोलना
बात रखना
(Baat Rakhna)
अपनी बात पर अडिग रहना।
सिर पर नाचना
(Sir Par Naachna)
घेरना; बहुत पास आना।
पलक झपकते
(Palak Jhapakte)
थोड़े समय में।
ओढ़ना उतारना
(Odna Utarna)
अपमानित करना।
नस नस फड़क उठना
(Nas Nas fadak Uthna)
बहुत अधिक प्रसन्न होना।
नाक रख लेना
(Naak Rakh Lena)
प्रतिष्ठा की रक्षा कर लेना।
नाक में दम करना
(Naak Mein Dam Karna)
बहुत तंग करना।
नाक कटना
(Naak Katna)
बेइज़्ज़ती होना।
नाज़ उठाना
(Naaj Uthana)
चोचले सहना।


See More . . .